Menu
blogid : 5617 postid : 682747

थाम लेना चाहिये (contest)

शब्दस्वर
शब्दस्वर
  • 85 Posts
  • 344 Comments

*थाम लेना चाहिये*
————
प्यार में पहले हमें सब जान लेना चाहिये।
टूटता है दिल अगर तो थाम लेना चाहिये।
————
राह में कांटेँ बहुत से पैर में चुभते रहें,
प्यार की खातिर हमें यह दर्द सहना चाहिये।
————
मुश्किलें आसान हो जायें अगर सोचें जरा,
घिर रहे बादल गगन पर देख लेना चाहिये।
————
रूठने का हक़ अगर उनको मिला तो ठीक है,
हक़ समझकर ही हमें उनको मनाना चाहिये।
————
देख कर कठिनाइयां जो डर गये वो मर गये।
आग का दरिया समझ कर पार करना चाहिये।
————————
-सुरेन्द्रपाल वैद्य

Tags:         

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh