Menu
blogid : 5617 postid : 692292

*मुक्तक* (contest)

शब्दस्वर
शब्दस्वर
  • 85 Posts
  • 344 Comments

*मुक्तक*
—————–

प्यार का जिन्दगी में जलाओ दिया।
फूल सा खिल उठेगा तुम्हारा हिया।
रौशनी प्यार की जब बिखर जायेगी।
घर लगेगा तुम्हेँ जगमगाता हुआ।
—————–
रास्ते प्यार के हैं ये काँटों भरे।
देखकर हर कदम सोच कर ही धरें।
बढ़ गये तो नहीं हारना हौंसला।
छोड़ दो सोचना क्या करें न करें।
—————–
साथ आओ बढ़ें प्रेम की राह पर।
खिल रहे फूल पर एक नजर डाल कर।
रुकना नहीं हैं हमें अब कहीँ।
यूँ महकता कटेगा ये पूरा सफर।
—————–
प्रेम का गीत तुम गुनगुननाओ मधुर।
घोल दो प्यार में अपने मीठे से स्वर।
दिल में गहरे से जब ये उतर जायेंगे।
छलक आएगा आंखो में इसका असर।
—————–
भोर की लालिमा से सजा है गगन।
बह रही है धरा पर शीतल पवन।
तेज का पुँज सूरज उदित हो रहा।
प्रफुल्लित हुए जा रहे सबके मन।

——————-
-सुरेन्द्रपाल वैद्य।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh