Menu
blogid : 5617 postid : 858893

होली के सुन्दर रंग

शब्दस्वर
शब्दस्वर
  • 85 Posts
  • 344 Comments

होली के सुन्दर रंग
•••••

होली के सुन्दर रंग लिये आया फागुन,
हर सूनी डाली पर अंकुर लाया फागुन।
C__Data_Users_DefApps_AppData_INTERNETEXPLORER_Temp_Saved Images_22-god-playing-holi
वासंती परिधान धरा ने पहन लिए जब,
सरसों के खेतों में फिर मुस्काया फागुन।

बीत चुका है मौसम धुंध भरा पतझड़ का,
वासंती गर्माहट से अलसाया फागुन।

रंग बिरंगे पर फैलाये चंचल तितली,
फूलों कलियों पर जैसे मँडराया फागुन।

पिचकारी में रंग भरे हैं इन्द्रधनुष के,
मस्ती में झूमा भीगा सकुचाया फागुन।

तैर रहे हैं सपने आँखों के सागर में,
भावों में डूबा सबके मन भाया फागुन।
———————–
-सुरेन्द्रपाल वैद्य, मण्डी (हि.प्र.)

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh