Menu
blogid : 5617 postid : 863541

*वर्ष प्रतिपदा*

शब्दस्वर
शब्दस्वर
  • 85 Posts
  • 344 Comments

IMG-20150321-WA0001
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष विक्रम संवत् २०७२ की हार्दिक शुभकामनाएं।
—————————–
*वर्ष प्रतिपदा*
——————————
नव संवत का शुभ पावन दिन वर्ष प्रतिपदा,
खूब मनाता हर हर्षित मन वर्ष प्रतिपदा।

सूरज स्वर्णिम किरणें ले आया प्राची में,
नई उमंगों का दिन पावन वर्ष प्रतिपदा।

संघ मँत्र उद्घोषक केशव का जन्मोत्सव,
पर्व मनाते भारत के जन वर्ष प्रतिपदा।

सृष्टी की रचना इस दिन ब्रह्मा ने की थी ,
सृष्टी संवत बहुत पुरातन वर्ष प्रतिपदा।

एक नया उत्साह दिलाता है यह हमको,
भारत का नववर्ष सनातन वर्ष प्रतिपदा।

पहन लिये हैं वासंती परिधान धरा ने,
महक उठी हर ओर लुभावन वर्ष प्रतिपदा।

भाव स्वदेशी का मन में जाग्रत करना है,
भारत माँ का शास्वत चिन्तन वर्ष प्रतिपदा।

———————————-
-सुरेन्द्रपाल वैद्य, मण्डी (हि.प्र.)

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh